Press "Enter" to skip to content

गुमसुदा : देवउठान मनाने के लिए अपने घर निकला छोटू कुशवाह लापता ,नही मिला कोई सुराग | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही हैं। जहाँ भारतीय विद्यालय के पीछे निवास करने बाले परिबार का दामाद लापता हैं। 8 तारीक को छोटू लापता हुआ था। जिसको ढूढने के बाद भी परिवारजनों को कोई सुराग नही मिला जिसके पश्चात परिवारजन थाने पहुँचे एवं आबेदन दिया। जिसके बाद आज पुलिस ने एफआईआर के लिए परिवारजन को बुलाया हैं।

जानकारी के अनुसार फरियादी भगीरथ कुशवाह पुत्र स्व. रामचरण कुशवाह निवासी भारतीय विद्यालय के पीछे रहते हैं। जिनका दामाद छोटू कुशवाह पुत्र धनीराम कुशवाह उम्र 23 साल निवासी बघेरी करैरा निवास करता था। छोटू कुशवाह अपनी ससुराल शिवपुरी से देवउठान मनाने के लिए 8 नंबर को सुबह 8 बजे अपने घर बघेरी करैरा मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स एमपी 33 एमएस 9029 से सुबह 11 बजे के आसपास निकला था। लेकिन देर शाम तक छोटू अपने घर नही पहुँचा जिसके बाद छोटू के ससुराल बालों ने हर जगह छोटू को देखा लेकिन उसका 9 नंबर सुबह तक कोई पता नही चला जिसके बाद उन्होंने फिजीकल थाने जाकर आबेदन दिया। अभी तक छोटू का कोई पता नही हैं। छोटू के पास जिओ का फोन भी था। जिसका मोबाइल नंबर 6265723865 हैं। छोटू ब्लैक कलर का पैन्ट एवं बेगिनी कलर की शर्ट पहने हैं। जिस किसी को भी पता चले फिजीकल थाने संपर्क करें। छोटू की पत्नी का रोरोकर बुरा हाल हैं। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!