Press "Enter" to skip to content

कार्य में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी निलंबित | Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शिवपुरी जनपद पंचायत और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर.पी.पचैरी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। कार्यालय में मौजूद कर्मचारी से स्टोर रिकाॅर्ड मांगने पर यह सामने आया कि कार्यालय में सही ढंग से रिकाॅर्ड भी संधारित नहीं किए जा रहे है और कार्यालय में गंदगी देखकर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

प्रभारी मंत्री ने उपसंचालक यू.एस.तोमर को निर्देश दिए कि संबंधित के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जाए। कृषि विभाग के उपसंचालक ने विकासखण्ड शिवपुरी के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर.पी.पचैरी को निलंबित कर दिया है और निलंबन अवधि में मुख्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी उपसंभाग पोहरी किया गया है।
इसी दौरान उन्होंने बीज भण्डार गृह का भी जायजा लिया और बीजों की गुणवत्ता के संबंध में कृषि विभाग के उपसंचालक श्री यू.एस.तोमर से जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि किसानों को समय पर बीजों का वितरण किया जाए। अमानक बीजों की जांच कराई जाए। यदि बीज अमानक है, तो संबंधित पर कार्यवाही करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!