Press "Enter" to skip to content

टीलाघाट शासकीय प्राथमिक विद्यालय के दो शिक्षक निलंबित | Shivpuri News

शिवपुरी। जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड शिवपुरी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय टीलाघाट के प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री पंकज पाण्डेय एवं प्राथमिक शिक्षक श्री कुबेर आदिवासी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। स्कूल के भ्रमण के दौरान शिक्षक स्कूल में उपस्थित नहीं थे। स्कूल दोपहर के समय तक बंद था और शाला परिसर में गंदगी भी मिली। ग्रामवासियों द्वारा कभी-कभी आने और लेट आने के बाद समय से पहले विद्यालय से चले जाने की बात बताई।

निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि शाला भवन की रंगाई-पुताई भी ठीक नहीं है और शौचालय की स्थिति भी खराब है। इसे लापरवाही मानते हुए दोनों शिक्षकों को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बदरवास के कार्यालय में रहेगा। इस अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!