
शिवपुरी। शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में संविधान दिवस महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ पद्मा शर्मा द्वारा किया गया।मुख्य वक्ता के रूप में विधि विभाग के विभागाध्यक्ष एवं महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो महेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि संविधान दिवस प्रतिवर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है, जिस दिन भारत के संविधान मसौदे को अपनाया गया था। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू होने से पहले 26 नवंबर 1949 को इसे अपनाया गया था। संविधान सभा के सदस्यों का पहला सेशन 9 दिसंबर 1947 को आयोजित हुआ। इसमें संविधान सभा के 207 सदस्य थे। संविधान की ड्रॉफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ बी आर अंबेडकर थे। इन्हें भारत के संविधान का निर्माता भी कहा जाता है।संविधान सभा के सदस्यों ने हाथ ले लिखी गई दो कॉपियों (हिंदी और अंग्रेजी) पर हस्ताक्षर किए। भारत के संविधान निर्माता के डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा संविधान तैयार किया है। यह दुनिया के सभी संविधानों को परखने के बाद बनाया गया। प्रो.संजय चौधरी ने सदन को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है, यह हस्तलिखित संविधान है । इसे तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 17 दिन का वक्त लगा था। प्रो नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि संविधान का निर्माण सभी के योगदान से हुआ है। जिस दिन संविधान पर हस्ताक्षर हो रहे थे उस दिन खूब जोर की बारिश हो रही थी। इसे शुभ संकेत के तौर पर माना गया। सदन में उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. राघवेंद्र गर्ग ने बताया कि भारत का संविधान सर्वश्रेष्ठ संविधान है। भारतीय संविधान की मूल प्रति हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही हस्तलिखित थी। सत्यम नायक ने संविधान दिवस पर साथी छात्र-छात्राओं को बताया संविधान दिवस पर सभी को संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी जाती है। संविधान दिवस मनाने का मकसद छात्र-छात्राओं एवं देश के नागरिकों को संविधान के प्रति सचेत करना, समाज में संविधान के महत्व का प्रसार करना है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों एवं सदन में उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा शपथ ली गईं। इस अवसर पर कार्यक्रम का आभार डॉ राकेश शाक्य कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस इकाई दो द्वारा किया गया । संविधान दिवस पर डॉ बीके जैन डॉ यू सी गुप्ता प्रो एमएस हिंडोलिया प्रो मंजुला शर्मा प्रो मधुलता गर्ग डॉ जी पी शर्मा प्रो पवन श्रीवास्तव प्रो आनंद मिश्रा प्रो देवेंद्र वरुण डॉ रामजी दास राठौर सहायक कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस के साथ एनएसएस के कर्मठ छात्र-छात्राएं देवेश धानुक दीपा जाटव नितिन मौर्य परिधि सिंह राठौर प्रियल अग्रवाल सौम्या भार्गव हिमांशु कोली वीरेंद्र शाक्य प्रियांश झा छोटू कुशवाह पूनम शर्मा श्रेया मुद्गल एवं भारती कुशवाह उपस्थित रहे।






Be First to Comment