Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर –: क्या फिर कलेक्टर की जानकारी के बावजूद 26 जनवरी 2020 में भी होगा टेंट घोटाला

बड़ी खबर –: क्या  फिर कलेक्टर की जानकारी के बावजूद 26 जनवरी 2020 में भी होगा टेंट घोटाला 

अजेय राज सक्सेना / 9685987776

शिवपुरी ।। शिवपुरी में विगत 4 से 5 वर्षो से नगर पालिका में टेंट के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हावी है । उसी नगरपालिका में विगत 4 से 5 सालों में जब-जब टेंट का बिल पास हुआ है तो उसके रेट बाजार भाव से 10 से 50 गुना तक है ।

क्या जनता के खून पसीने की कमाई को इस तरीके से जनता की आंखों के सामने आग लगाता हुआ देखा जा सकता है इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात तो यह है कि हर बार यह मामला उठता है और पैसों के बड़े-बड़े बण्डलो  के सहारे इस मामले को दबा दिया जाता है , अब देखने वाली बात तो यह होगी कि सालों से होते इस भ्रष्टाचार के आगे क्या शिवपुरी *कलेक्टर* भी अपने घुटने टेके देंगी ।
इस बार फिर 26 जनवरी 2020 के लिए टेंट लगेगा क्या फिर नगरपालिका के मनमाने दामों पर टेंट लगेगा या फिर लोकसभा चुनाव 2019 में जो दर स्वीकृत की गई थी या जिला पंचायत के द्वारा हर साल टेंडर करके जो दरें स्वीकृत की जाती हैं उसके आधार पर टेंट लगाया जाएगा या फिर वही नगरपालिका के मनमाने दामों पर कुछ हजार के टेंट को लाखों के पेमेंट में परिवर्तित कर बंदरबांट किया जाएगा ।।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!