Press "Enter" to skip to content

सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर दिनारा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान | Dinara News

रानू राजपूत दिनारा ÷ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में दिनारा प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर एवं थाना चौकी प्रभारी बिनोद गोतम ने दिनारा में सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान  लोगों को 10 तरह के सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में बताया गया। जिसमें सड़क संकेतक की जानकारी, दुर्घटना के मूल कारण, सड़क सुरक्षा के नियमों, सड़क सुरक्षा क्यों जरूरी है, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरुक किया गया। साथ ही, आग्रह किया गया कि अपने अभिभावक और पड़ोसियों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें थनरा चौकी प्रभारी बिनोद गोतम  ने कहा कि जिले में हर वर्ष सड़क हादसों में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। सड़क दुर्घटनाओं कमी लाने के उद्देश्य से हर वर्ष राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। जिसके तहत यातायात से जुड़े नियमों के बारे में जानकारी दी जाती है। हमें अनिवार्य रुप से यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। तभी अनहोनी तथा सड़क दुर्घटनाओं को कम कर सकते हैं। राजवीर सिंह गुर्जर थाना प्रभारी दिनारा ने आह्वान किया कि सड़क पर कभी ओवरटेक नहीं करेंगे, लगातार हॉर्न नहीं बजाएंगे, कभी यू टर्न नहीं लेंगे, स्पीड लिमिट में चलेंगे, हैंड सिग्नल और इंडिकेटर पर विशेष ध्यान देंगे, वाहन को पार्किंग एरिया में ही पार्क करेंगे, ट्रैफिक साइन नियमों का पालन करेंगे। कभी भी इन नियमों की अवहेलना नहीं करेंगे। जिसमें  राजवीर सिंह गुर्जर थाना प्रभारी दिनारा एवं थनरा चौकी प्रभारी बिनोद गोतम व समस्त स्टाफ द्वारा दो वाहन चालकों को रोककर माला पहनाकर हेलमेट पहनने व सुरक्षित रहने हेतु समझाएं दी गई
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!