Press "Enter" to skip to content

सीमेंट सरिया के रेट बढ़ सकते हैं तो वॉल पेंटिंग के क्यों नहीं : अंकुर पेंटर | Karera News

करेरा। शनिवार को करेरा बस स्टैंड स्थित गहोई भवन में कलाकार परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय कलाकार संघ के राष्ट्रीय संयोजक अंकुर पेंटर जी व प्रदेश अध्यक्ष राकेश पेंटर जी मुख्य अतिथि व  गयादीन रजक प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवम यादव टोड़ा बतौर विशिष्ट अतिथि सम्मिलित हुए।
शिवपुरी जिले के कलाकारों को संबोधित करते हुए अंकुर पेंटर ने कहा की सीमेंट की बोरी 70 रुपये से 350 रुपए तक आ पहुंची लेकिन वॉल पेंटिंग के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया आखिर क्यों। देश में कलाकारों को जब तक सरकार प्रोत्साहित नहीं करेगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी विधा के कलाकार को बड़े मंच तक ले जाने का कार्य भारतीय कलाकार संघ करेगा।
विगत दिनों आयोजित दतिया कला महोत्सव में करेरा से सर्वाधिक प्रतिभाएं सम्मानित हुई आगे भी प्रयास रहेगा कि नवोदित प्रतिभाओं को मौका देंगे।
कार्यक्रम में करेरा के सतीश पेंटर, मेघा आर्ट , तोमर पेंटर, प्रसादी पेंटर, बृजेश पेंटर, सहित विजय भगत शिक्षक, रोहित बाथम, सचिन बरार, धर्मेंद्र पालिया, कैलाश मांझी, विनीत बैदोरिया, राजकुमार वंशकार, महेंद्र बाथम, कपिल बाथम,अजय चौरसिया, घनश्याम प्रजापति, नीरज शर्मा, आनंद विश्वकर्मा, फिरोज खान,बल्ला कुशवाह, दयाराम कुशवाह,के साथ मिमिक्री आर्टिस्ट जितेंद्र यादव निचरौली, सोशल स्टार कल्लू केवट सिल्लारपुर आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष दद्दा ने किया। कार्यक्रम के आयोजक मनोज कुमार दुर्गा आर्ट एवं गजेंद्र कुमार शाक्य(नियति ऑनलाइन) ने पधारे हुए अतिथियों को शॉल श्रीफल से सम्मानित कर कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!