Press "Enter" to skip to content

सिरसौद स्वास्थ्य केंद्र में समाजसेवी राजा भैया एवं कर्मचारियों ने किया पौधारोपण | Sirsod News

सिरसौद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसौद के प्रांगण में समाज सेवी राजा परिहार ने पर्यावरण को स्वच्छ व हरा भरा बनाने के लिये  वृक्षारोपण किया गया। समाज सेवी के साथ साथ  अस्पताल के कर्मचारियों ने भी पौधारोपण किया। गौरतलब है कि अस्पताल के कर्मचारियों में पौधरोपण करने की लगन जो देखी गई है, उससे पता चलता है कि पौधरोपण करके भूल जाना उनका स्वभाव नहीं है। शासकीय अस्पताल में विगत वर्षों में किए गए पौधरोपण का प्रतिफल इस समय स्पष्ट नजर आ रहा है। आगामी कुछ वर्षों में ही इन वृक्षों की छांव में बैठकर मरीज और उनके परिजन आराम करेंगे। इस प्रांगण में विगत वर्षों मे किया गया पौधरोपण अब बड़े पेड़ बनते जा रहे हैं। नगर के अन्य शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को अस्पताल में किए गए पौधरोपण और पालन-पोषण से प्रेरणा लेनी चाहिए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!