Press "Enter" to skip to content

कॉलेज चलो अभियान का अवलोकन कर की समीक्षा | Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दस दिवसीय “कॉलेज चलो अभियान” की समीक्षा जिला नोडल अधिकारी अग्रणी कॉलेज के प्रो. राघवेंद्र गर्ग ने की।
प्रो. गर्ग ने बताया कि अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित कन्या महाविद्यालय शिवपुरी, नरवर महाविद्यालय, पोहरी महाविद्यालय, करैरा महाविद्यालय, कोलारस महाविद्यालय, बदरवास महाविद्यालय, रन्नौद महाविद्यालय व पिछोर महाविद्यालय की टीमों ने इस अभियान को सफल बनाया ,और उच्च शिक्षा विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से विद्यार्थियों सहित अभिभावकों को भी अवगत कराया।
जिले की मॉनिटरिंग के दौरान नोडल अधिकारी प्रो. गर्ग ने पाया कि शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयोजक प्रो. जयप्रकाश श्रीवास्तव एवं उनकी टीम के सदस्य प्रो.जितेंद्र कुमार धाकड़ ,प्रो.डॉ ऋचा गुप्ता, प्रो.वीरेंद्र कौशल  ने शिवपुरी शहर के कई सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में जाकर बारहवीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और उनको कॉलेज में प्रवेश से सम्बंधित जानकारी से अवगत कराया।
लीड कॉलेज टीम के संयोजक प्रो.जयप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूलों में भ्रमण के दौरान हमें जिला नोडल अधिकारी प्रो.राघवेंद्र गर्ग का हर प्रकार से सहयोग मिला।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!