दिनारा। दिनारा क्षेत्र के बगरोदा खिरिया में चल रहे ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया जिसमें छितीपुर और खिरिया के बीच मुकाबला हुआ टॉस खिरिया की टीम ने जीता और फील्डिंग करने का निर्णय लिया छितीपुर टीम बल्लेबाजी करने उतरी अपने निर्धारित 12 ओवर में 129 रनों का लक्ष्य खड़ा किया जिसमें छितीपुर की टीम की तरफ से धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए गौरी शंकर ने 37 रनों की शानदार पारी खेली वही उमेश लोधी ने भी 20 र नों की पारी खेली सुबेद लोधी ने तीन चौकों की मदद से 15 रनो की पारी खेली संजीव ने भी अपनी टीम के लिए 25 रनों का सहयोग किया मैच के मैन ऑफ द मैच गौरी शंकर रहे इस जीत के साथ ही छितीपुर टीम ने सेमीफाइनल में अपने जगह बना ली जिसमें छितीपुर टीम के कप्तान रानू राजपूत ने सभी टीम खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।






Be First to Comment