शिवपुरी। शहर के फोन लाइन कटमई तिराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक और आइशर वाहन के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र परमाल धाकड़, निवासी ग्राम गाजीपुर, थाना म्याना, जिला गुना के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
फोन लाइन कटमई तिराहे पर भीषण हादसा: बाइक और आइशर वाहन की भिड़ंत में गुना निवासी राजकुमार धाकड़ की मौके पर मौत / Shivpuri News



