शिवपुरी। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ते तनाव और बदलती जीवनशैली के बीच मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं। ऐसे में शिवपुरी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम मेहुरिया (MBBS, MD Psychiatry, PGI रोहतक) द्वारा शहर में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डॉ. मेहुरिया भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में पूर्व चिकित्सक रह चुकी हैं। उनके द्वारा डिप्रेशन, एंग्जायटी, बाइपोलर डिसऑर्डर, ओसीडी, अनिद्रा, सिजोफ्रेनिया, डिमेंशिया, मिर्गी, सिरदर्द और माइग्रेन सहित विभिन्न समस्याओं का उपचार किया जाएगा।
इसके अलावा नशे की लत से मुक्ति, बच्चों में एडीएचडी एवं ऑटिज्म से जुड़ी समस्याओं, यौन स्वास्थ्य संबंधी विकारों के उपचार के साथ काउंसलिंग और थेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। मरीजों के लिए शहर में दो स्थानों पर परामर्श की व्यवस्था की गई है। एस.एस. क्लिनिक, एसपी कोठी के पास पोहरी रोड पर दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक तथा सीबीएच क्लिनिक, हॉस्पिटल रोड, प्रदीप मेडिकल के सामने सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक परामर्श लिया जा सकता है।
अपॉइंटमेंट एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8820196867 पर संपर्क किया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। मानसिक परेशानी होने पर उसे छिपाने या नजरअंदाज करने के बजाय योग्य विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। समय पर उपचार और उचित काउंसलिंग से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। क्योंकि स्वस्थ मन ही स्वस्थ जीवन की पहचान है।
शिवपुरी में मानसिक स्वास्थ्य उपचार की विशेष सुविधा, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम मेहुरिया करेंगी मरीजों का उपचार / Shivpuri News



