शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी में पारिवारिक विवाद के चलते महिला, उसकी बहन और भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता भावना धाकड़ ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में अपने पति सोनू धाकड़ पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
भावना के अनुसार, 17 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे पति सोनू ने विवाद करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई बहन वंदना धाकड़ को भी लाठी-डंडों और धारदार हथियार से चोट पहुंचाई। वहीं सूचना पर पहुंचे भाई अर्जुन धाकड़ के साथ भी मारपीट कर उसकी गर्दन पकड़कर जान से मारने की कोशिश की गई। हमले में तीनों को चोटें आई हैं।
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद थाना तेंदुआ पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज कर दी, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट भावना ने 18 नवंबर को एसपी को आवेदन सौंपकर मामले की जांच कराने और पति सोनू धाकड़ के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पति पर पत्नी, साली और साले से मारपीट का आरोप, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से किया हमला / Shivpuri News




