,

कायस्थ समाज एकता समिति का भव्य अन्नकूट एवं सांस्कृतिक समारोह संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन / Shivpuri News

शिवपुरी। कायस्थ समाज एकता समिति शिवपुरी के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कृपा और समाजबंधुओं की सहभागिता के साथ भव्य अन्नकूट (सहभोज) एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्सव वाटिका, प्राइवेट बस स्टैंड के सामने किया गया। आयोजन में सैकड़ों समाजबंधुओं ने सपरिवार शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के प्रथम चरण में पुरानी शिवपुरी स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कन्या भोज कराया गया और प्रसादी वितरित की गई।

इसके बाद उत्सव वाटिका में वरिष्ठजन जे.एम. श्रीवास्तव, जगदम्बा सहाय श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, मनोज निगम एवं अरविंद श्रीवास्तव ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद संगीतमय आरती और अन्नकूट सहभोज हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों की डांस प्रतियोगिता और मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकार नीरज खरे, पंकज श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव एवं वंश (हर्षित मास्टर) ने गायन और संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, महिला अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष अनिकेत गौड़ सहित उमेश श्रीवास्तव, योगेन्द्र श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, शैलेश भटनागर, अवनीश सक्सेना, विनोद श्रीवास्तव, राजेंद्र माथुर एवं अचल श्रीवास्तव का योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव एवं ज्योतिषाचार्य मनीष श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।