,

5 नवंबर को शिवपुरी के कई इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बंद रहेगी सप्लाई / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में विद्युत लाइन और उपकेंद्रों के आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य के चलते 5 नवंबर 2026 को कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बिजली कटौती दो चरणों में की जाएगी।

सुबह 8 से 11 बजे तक: डाकबंगला उपकेंद्र से जुड़े खुड़ा, जलमंदिर, हॉस्पिटल, कोर्ट, कमलागंज, न्यू ब्लॉक, नमो नगर और विवेकानंद फीडर बंद रहेंगे। इसके चलते शक्तिपुरम खुड़ा, नई पुलिस लाइन, गौतम विहार कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, जलमंदिर, मीट मार्केट, नवाब साहब रोड, लक्ष्मीबाई रोड, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, कस्टम गेट, सुभाष कॉलोनी, ग्वालियर बायपास, बैंक कॉलोनी, कमलागंज, गांधी पार्क, आर्य समाज रोड, टेकरी और विवेकानंद सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक: बालाजीधाम उपकेंद्र के कत्थामिल, हाउसिंग बोर्ड और एसएएफ फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इसके अंतर्गत ठकुरपुरा, नौहरी-बछौरा, तुलसी कॉलोनी, कत्थामिल के आसपास का क्षेत्र, मेडिकल कॉलेज, तात्याटोपे नगर, द्वारिकापुरी कॉलोनी, न्यू दर्पण कॉलोनी, न्यू जज कॉलोनी और कठमई क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है। रखरखाव कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।