,

घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी, गुना के सावंत मोगिया पर चोरी का संदेह; एसपी से गिरफ्तारी और बाइक बरामदगी की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ीखुर्द में घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित रणजीतसिंह पुत्र स्व. मेजरसिंह ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मोटरसाइकिल बरामद कराने और संदेह के आधार पर बताए गए व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, रणजीतसिंह ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक MP33 MQ 1658 को 1 नवंबर की रात रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ा किया था। रात करीब 3:40 बजे अज्ञात चोर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। घटना की सूचना उन्होंने संबंधित थाने में दी, लेकिन आवेदन देने तक मोटरसाइकिल का पता नहीं चल सका।

पीड़ित ने आवेदन में दावा किया है कि उसे विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि ग्राम छेदरा, थाना धननावदा, जिला गुना निवासी सावंत मोगिया उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया है। रणजीतसिंह ने पुलिस अधीक्षक से उक्त व्यक्ति के संबंध में जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने, गिरफ्तारी और चोरी गई बुलेट बरामद कराकर सुपुर्द करने की मांग की है।