,

गौशाला में शराब पीकर पड़ोसी ने किया विवाद, लक्ष्मी जाटव की बेटी रोशनी को मारा थप्पड़; एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के गौशाला क्षेत्र में शराब के नशे में पड़ोसी द्वारा विवाद करने और युवती के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में लक्ष्मी जाटव पत्नी नंदलाल जाटव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर की शाम करीब 6 बजे लक्ष्मी जाटव अपने घर के सामने खड़ी होकर फोन पर अपनी ननद से बात कर रही थीं। इसी दौरान उनका पड़ोसी अजमेर रावत कथित तौर पर शराब के नशे में वहां पहुंचा और घर के सामने खड़े होकर बात करने पर आपत्ति जताते हुए विवाद करने लगा।

लक्ष्मी जाटव और उनकी बेटी रोशनी ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि अजमेर रावत ने विवाद करते हुए रोशनी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद लक्ष्मी जाटव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शिकायत शाखा में आवेदन देकर मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।