शिवपुरी। नरवर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 16 घंटे के भीतर चोरी गई बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी विनोद कुशवाह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को फरियादी प्रद्युम्न गुर्जर पुत्र दयाराम गुर्जर निवासी ठाटी चौकी मगरौनी ने नरवर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत पर थाना नरवर में अपराध क्रमांक 262/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति और एसडीओपी करैरा विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरवर निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम ने आरोपी विनोद कुशवाह पुत्र अतर सिंह कुशवाह उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11, रैती मोहल्ला नरवर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल क्रमांक MP 33 MX 7758 बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक राधाकृष्ण बंजारा, सहायक उपनिरीक्षक सतीश जयंत, आरक्षक नरेंद्र मौर्य, अनिल, माधौ बाथम और पवन पुरी की सराहनीय भूमिका रही।
नरवर पुलिस ने 16 घंटे में बरामद की चोरी गई बाइक, विनोद कुशवाह गिरफ्तार / Shivpuri News



