,

पीजी कॉलेज की सहायक प्राध्यापक मंजू सोनी पहुंचीं SP के पास, ऋषभ करोसिया सहित छात्रों पर लगाए गंभीर आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी में पीजी कॉलेज का विवाद अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गया है। सहायक प्राध्यापक मंजू सोनी ने ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ता ऋषभ करोसिया, कुछ एलएलबी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मंजू सोनी ने आरोप लगाया कि कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ कर महत्वपूर्ण साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। वहीं 31 अक्टूबर को मीडिया के सामने उनके खिलाफ तीन साल तक क्लास नहीं लेने और फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने जैसे बयान दिए गए।

मंजू सोनी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मेडिकल बोर्ड ने उनकी 50 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाणित की है और उनकी सेवा का विधिवत स्थायीकरण हुआ है।

उन्होंने CCTV फुटेज और मीडिया बाइट की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।