शिवपुरी। दीपावली के त्योहार के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पिछोर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजामहादेव निवासी 25 वर्षीय सुमित पुत्र राकेश कर्ण के कब्जे से 11,370 रुपए कीमत के अवैध पटाखे जब्त किए हैं।
पुलिस ने आरोपी के पास से 264 बड़े देशी धमाका बम, 400 काशीराम पटाखे, मोर छाप दोबाजी के 4 नग, मोर छाप अनार के 7 नग और पटाखों की एक लड़ी बरामद की। पुलिस ने जब्त पटाखों के संबंध में आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उपनिरीक्षक रामकिशोर जोशी, सहायक उपनिरीक्षक अरविंद सगर सहित पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।
पिछोर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11,370 रुपए के अवैध पटाखे जब्त, 25 वर्षीय सुमित के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में केस दर्ज / Shivpuri News




