एसआई मनीष चौहान की पहल : मैं कोरोना हूँ, मुझे गंदे, लापरवाह लोग पसंद हैं | Gopalpur News

शिवपुरी। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी के आदेश, अति. पुलिस अधीक्षक  महोदय व श्रीमान एसडीओपी महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु किये जाने वाले प्रयासों के तारतम्य में थाना गोपालपुर प्रभारी मनीष चौहान ने जिला शिवपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोगों को कोरोना महामारी के प्रति सावधान, बीमारी के दुष्परिणाम के प्रति हेतु जागरुक करने के उद्देश्य से कोरोना महामारी का पुतला,  तैयार कर सार्वजनिक स्थल तिराहा व संदेश पत्र पंचायत भवन व दृश्यमान स्थानों पर लगाये गये, जिससे आने -जाने वाले लोगों को कोरोना महामारी पुतले से नसीहत मिले ,जिससे वे गंदगी व  लापरवाही से बचें ,स्वच्छता को जीवन में अपनाये।