शिवपुरी। शहर में रविवार, 25 अक्टूबर को बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव कार्य किए जाने के कारण कई क्षेत्रों में दो घंटे विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली बंद रखकर 220 केवी उपकेंद्र शिवपुरी पर स्थापित 33 केवी मेनबस आइसोलेटर के आर फेस के हॉट पॉइंट को ठीक किया जाएगा।
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, इस कार्य के चलते डाक बंगला, बालाजीधाम और बाणगंगा उपकेंद्रों से जुड़े विभिन्न 11 केवी फीडरों के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
डाक बंगला उपकेंद्र के खुड़ा, जलमंदिर, हॉस्पिटल, कोर्ट, कमलागंज, नमो नगर, विवेकानंद और कत्थामिल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इनमें शक्तिपुरम खुड़ा, नई पुलिस लाइन, गौतम विहार कॉलोनी, नक्षत्र गार्डन, जलमंदिर, मीट मार्केट, नवाब साहब रोड, लक्ष्मीबाई रोड, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, शास्त्री कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, ग्वालियर बायपास, बैंक कॉलोनी, कमलागंज, गांधी पार्क, न्यू ब्लॉक, आर्य समाज रोड, टेकरी, नमो नगर, विवेकानंद, ठकुरपुरा, तुलसी कॉलोनी, नौहरी-बछौरा और कत्थामिल के आसपास के इलाके शामिल हैं।
बालाजीधाम उपकेंद्र के हाउसिंग बोर्ड और एसएएफ फीडर से जुड़े मेडिकल कॉलेज, तात्याटोपे नगर, द्वारिकापुरी कॉलोनी, कत्थामिल, न्यू दर्पण कॉलोनी, न्यू जज कॉलोनी और कठमई क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बाणगंगा उपकेंद्र के फिजिकल रोड, दो बत्ती, आरकेपुरम, सोनचिरैया, सिटी, चीलोद, टीवी टावर, सेलिंग क्लब और विष्णु मंदिर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। प्रभावित क्षेत्रों में विकास प्राधिकरण कॉलोनी, फिजिकल रोड, छत्री कॉलोनी, शिवाजी नगर, नरेंद्र नगर, मोहनी सागर कॉलोनी, आरकेपुरम, करोंदी कॉलोनी, दर्पण कॉलोनी, ग्वालियर बायपास, नवग्रह मंदिर, फक्कड़ कॉलोनी, माधव चौक, गांधी चौक, ठंडी सड़क, पुराना बस स्टैंड, चीलोद, सईसपुरा, घोसीपुरा, संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, पटेल नगर, विवेकानंदपुरम, वन विद्यालय कैंपस, भदैया कुंड, सर्वोदय नगर और आसपास के इलाके शामिल हैं।
बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। रखरखाव कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों में सुबह 8 से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
शिवपुरी में रविवार को 2 घंटे बिजली कटौती, डाक बंगला, बाणगंगा और बालाजीधाम सहित कई इलाके होंगे प्रभावित / Shivpuri News



