,

शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जताया विरोध, राजेंद्र सिंह गुर्जर और लक्ष्मण सिंह रावत ने किया नेतृत्व / Shivpuri News

शिवपुरी। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश और जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में दशहरा पर्व के अवसर पर बुधवार शाम 5 बजे शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर ‘राजू’ और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रदर्शन में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, विजय सिंह चौहान, बासित अली, भरत रावत, नरेंद्र मिश्रा, जिनेश जैन, राजकुमार बंसल, साहब सिंह कुशवाहा, रामजी लाल कुशवाहा, हनीफ खान टोनी, राजकुमार शाक्य, विश्वनाथ प्रताप सिंह रघुवंशी, आशीष शर्मा, अमित शिवहरे, नलिन पंडित, मुकेश उदेनिया, दीपेश फडणवीस, टिंकल रजक, के.के. खंडेलवाल, विकास तोमर, ललित सेन, वीरेंद्र खटीक, समीर खान, मानसिंह तोमर, सोनू गुप्ता, हाफिजुर रहमान, महंतराम रावत, उवेश आदिल, विजय परिहार, हरभजन धाकड़, राजीव पांडे, नासिर खान, मोहन जाटव, मुन्ना लाल सुमन और नवाब खान सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन में भाग लेकर पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर विरोध दर्ज कराया।