शिवपुरी। जिले में कोरोना वायरस के चलते लोकडाउन के दौरान थाना प्रभारी पोहरी डीएसपी (परि.) कीर्ति सिंह नरवरिया के निर्देशन में चौकी प्रभारी भटनावर उनि. बी.उस.पाल द्वारा चैकी के सामने वाहनों की चैकिंग की जा रही थी, चैकिंग के दौरान एक होण्डा डब्ल्यू. आर. व्ही. कंपनी की कार क्रमांक यूपी 93 बीएच 6255 आती दिखी जिसे रोककर चैक किया, तो उसमें ड्रायवर के अलावा तीन अन्य लोग बैठे मिले जिनसे लाॅकडाउन के संबंध में पूछताछ की तो कोई संतोषप्रद जबाब नहीं दिया, पुलिस टीम को संदेह होने पर गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 10 पेटी जिसमें 500 क्र्वार्टर देशी प्लेन शराब के कीमती करीब 30000 रू की मिली, परिवहन के संबंध में वैध लाईसेंस व कागजात मांगे तो न होना बताया, जिस पर से आरोपियों के नाम पता पूछने पर उन्होने अपने नाम अजय पुत्र मूलचंद शिवहरे ग्राम वीरा भौंती, मुकेश पुत्र कैलाश नारायण राय निवासी ग्राम टीला करैरा, सुनील कुमार पुत्र रामलखन लोधी निवासी ग्राम बड़ौराटीला, करैरा एवं रामकुमार पुत्र ओमप्रकाश रावत निवासी ग्राम खैरोना थाना तेन्दुआ का होना बताया, जिनके कब्जे से जप्त अवैध शराब एवं एक होण्डा डब्ल्यू.आर.व्ही. कंपनी की कार क्रमांक यूपी 93 बीएच 6255 कीमत करीब 9 लाख रू को विधिवत जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया।
उक्त कार्यवही में थाना प्रभारी पोहरी डीएसपी (परि.) कीर्ति सिंह नरवरिया, चौकी प्रभारी भटनावर उनि. बी.उस.पाल, आर. अजय नीखरा, देशराज गुर्जर, संगम उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment