,

शिवपुरी में बजरी खाली करते समय डंपर में फंसे बिजली के तार, आदिवासियों के झोपड़ों पर गिरे तार; 8 साल की बच्ची समेत 4 लोग करंट की चपेट में, जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में परिच्छा क्रेशर के पास बजरी खाली करते समय बड़ा हादसा हो गया। बजरी से भरे डंपर की लिफ्ट उठाकर बजरी नीचे गिराने की कोशिश के दौरान ऊपर से निकले बिजली के तार डंपर में फंस गए। तार खिंचकर आदिवासियों के झोपड़ों पर गिर गए, जिससे एक 8 वर्षीय बालिका समेत चार लोग करंट की चपेट में आ गए।

हादसे में कृष्णा पिता राम सिंह, समा पिता राम सिंह, रीना पिता रूप सिंह और 8 वर्षीय बालिका मीठी पिता धीरेन्द्र करंट से प्रभावित हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डंपर की लिफ्ट उठने के दौरान बिजली के तारों के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ। झोपड़ों पर तार गिरने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।