,

शिवपुरी में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, 11 वाहनों पर चालानी कार्रवाई; एक वाहन जब्त, 38 हजार रुपये का राजस्व वसूला / Shivpuri News

शिवपुरी। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन विभाग ने जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी रंजना सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में परिवहन उपनिरीक्षक प्रवीण डावर ने टीम के साथ वाहनों की जांच की।

अभियान के दौरान कुल 38 संदिग्ध एवं कमियां पाए जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 11 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इनमें 6 मालवाहक वाहन, 2 यात्री वाहन और 3 स्कूल वाहन शामिल हैं।

परिवहन विभाग की कार्रवाई के दौरान कुल 38 हजार रुपये का राजस्व शासन के खाते में जमा कराया गया। वहीं, गंभीर अनियमितता पाए जाने पर एक वाहन को जब्त कर विभागीय अभिरक्षा में लिया गया।

जिला परिवहन विभाग ने वाहन चालकों, स्कूल वाहन संचालकों और वाहन मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे वाहनों के सभी वैध दस्तावेज साथ रखें और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें। ओवरलोडिंग सहित यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।