,

कोर्ट रोड से माधव चौक तक चला अतिक्रमण पर बुलडोजर, जेसीबी से तोड़े कब्जे; सामान जब्त, वाहनों के चालान / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को नगर पालिका, कोतवाली पुलिस, यातायात पुलिस, तहसीलदार और एसडीएम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अभियान कोर्ट रोड से लेकर सब्जी मंडी, माधव चौक चौराहा, प्रेम स्वीट और कपिल जूस क्षेत्र तक चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया गया। अतिक्रमण में रखा सामान भी टीम ने जब्त किया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत देते हुए नोटिस जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण पर लगातार निगरानी रखने की बात कही है, ताकि कार्रवाई के बाद दुकानदार दोबारा सड़क और सार्वजनिक स्थान पर कब्जा न कर सकें। वहीं नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर यातायात पुलिस ने चालानी कार्रवाई भी की।

अधिकारियों के अनुसार शहर में यातायात व्यवस्था और सड़क किनारे अतिक्रमण को व्यवस्थित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।