,

शादी के 3 महीने बाद पत्नी पर 18.70 लाख लेकर मायके जाने का आरोप, पति ने SP से लगाई रकम वापस दिलाने की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। बदरवास तहसील के ग्राम टोरिया निवासी प्रमोद लोधी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर अपनी पत्नी पर घर से लाखों रुपये लेकर मायके चले जाने का आरोप लगाया है। प्रमोद ने बताया कि उसकी शादी करीब तीन माह पहले ग्राम अकाझिरी निवासी पूजा लोधी से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी।

प्रमोद के अनुसार, शादी के बाद से ही पत्नी द्वारा घर में विवाद किए जाने लगे। करीब दो माह बाद वह अपने भाई आनंद लोधी और मां के साथ मायके चली गई थी। इसके बाद परिवार की सहमति से राजीनामा होने पर वह वापस ससुराल आई।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद पत्नी घर से 6.70 लाख नकद और करीब 12 लाख की रकम, कुल 18.70 लाख लेकर वापस मायके चली गई। प्रमोद ने यह भी दावा किया है कि उसे जानकारी मिली है कि उक्त रकम को उसके ससुर हरवीर लोधी ने गिरवी रख दिया है।

प्रमोद ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराने तथा पत्नी द्वारा मायके ले जाई गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।