,

अमोलपठा पुलिस की कार्रवाई: 7 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 64,500 रुपए का माल जब्त / Shivpuri News

करैरा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमोलपठा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 पेटी अवैध देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब और परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल समेत कुल 64,500 रुपए का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को इलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम उकायला की तरफ से एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर प्लास्टिक के कट्टों में अवैध शराब की पेटियां लेकर ग्राम पठा की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने पठा-उकायला के कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर आरोपी शैलेन्द्र वैस पुत्र वीरसिंह वैस (28 वर्ष), निवासी ग्राम उकायला को पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7 पेटी देशी प्लेन शराब, कीमत 24,500 रुपए बरामद हुई। शराब के परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है, को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। कुल जब्ती 64,500 रुपए की बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अमोला में अपराध क्रमांक 215/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय करैरा में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा आनंद राय के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सेंगर, चौकी प्रभारी अंजली सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


संबंधित खबरें