शिवपुरी। हैप्पीडेज़ स्कूल के विद्यार्थी कार्तिक देव चौहान के लिए AFS द्वारा प्रायोजित पूर्ण छात्रवृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत AFS ग्लोबल STEM एकेडमी में बिताया गया एक महीना जीवन के सबसे परिवर्तनकारी और अविस्मरणीय अनुभवों में शामिल रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम ने कार्तिक को STEM शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर प्रदान किया।
विदेश में स्वतंत्र रूप से यात्रा करने और एक Host Family के साथ रहने के अनुभव ने कार्तिक के आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता को मजबूत किया। विभिन्न देशों से आए विद्यार्थियों के साथ संवाद और उनकी संस्कृतियों को करीब से समझने से उसका दृष्टिकोण अधिक व्यापक और बहुआयामी हुआ।
कार्यक्रम के दौरान Climate Change, Sustainability और Recycling जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न गतिविधियों एवं परियोजनाओं में भाग लेने का अवसर मिला। जलवायु परिवर्तन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री और व्यावहारिक गतिविधियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई। वहीं, Shark Tank जैसे सहयोगात्मक प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विद्यार्थियों ने Startup Pitching, Fundraising और समस्या-समाधान जैसे व्यावहारिक कौशल भी सीखे।
इस अंतरराष्ट्रीय अनुभव का एक महत्वपूर्ण पक्ष विभिन्न देशों और संस्कृतियों से आए विद्यार्थियों के साथ बने आत्मीय संबंध रहे। मिस्र में बिताया गया समय कार्तिक के लिए दूसरे घर जैसा बन गया। अलग-अलग देशों से मिले मित्रों के साथ अनुभव साझा करते हुए उसे ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना को वास्तविक रूप में समझने और एक जिम्मेदार Global Citizen बनने की प्रेरणा मिली।
इस अनुभव से प्राप्त ज्ञान और मूल्यों को भविष्य में समाज के हित में उपयोग करने का संकल्प लेते हुए कार्तिक ने Sustainability को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा एक सक्रिय एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश और दुनिया के उज्ज्वल भविष्य में योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय अवसर, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए विद्यार्थी ने AFS एवं हैप्पीडेज़ स्कूल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।





