शिवपुरी। जिले की बदरवास तहसील के ग्राम कुसबान निवासी सुबेक यादव पुत्र बबलू यादव ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुबेक ने SSC (Tech)-67 में ऑल इंडिया रैंक 69 हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की।
सुबेक की सफलता संघर्ष, अनुशासन और अथक मेहनत का परिणाम है। राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें मध्यप्रदेश खेल गौरव सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। वे तीन बार राज्य स्तरीय पदक विजेता रहे हैं तथा बॉक्सिंग में रजत पदक भी हासिल कर चुके हैं।
NCC में ‘C’ प्रमाणपत्र, अल्फा ग्रेड और बटालियन टॉपर रहे सुबेक ने शिक्षा के क्षेत्र में भी 10वीं, 12वीं और स्नातक में टॉपर रहकर प्रतिभा दिखाई। घुड़सवारी, निशानेबाजी और कविता लेखन में भी उनकी रुचि है।
ग्राम कुसबान के इस युवा की सफलता पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सुबेक यादव की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।





