शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब सिंह यादव (22) पुत्र स्व. मित्तलाल यादव, निवासी ग्राम देवरी, थाना चिलवानी, जिला श्योपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और 2 जिंदा राउंड बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 7 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर रायश्री रोड पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर देहात थाना पुलिस टीम ने दबिश देकर पंजाब सिंह यादव को पकड़ा और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कट्टा व कारतूस बरामद किए।
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 334/2026, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, सउनि सुमित सेंगर सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





