शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुरेन्द्र गोस्वामी (32) पुत्र उम्मेद गोस्वामी, निवासी लुधावली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब, जिसकी कीमत करीब 2,500 रुपए बताई गई है, बरामद की।
पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हवाई पट्टी के पीछे नर्सरी मैदान में अवैध शराब रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर सुरेन्द्र गोस्वामी को पकड़ा और प्लास्टिक की कट्टी में रखी शराब जब्त की।
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 336/2026, धारा 49ए, 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव सहित देहात थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





