,

सेंट लुईस पब्लिक स्कूल के बच्चे पहुँचे कलेक्टर के पास, बोलें कलेक्टर सर बाहर आओ, अबैध रूप से रास्ता बंद करने का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी। न्यू दर्पण कॉलोनी, करौदी रोड स्थित सेंट लुईस पब्लिक स्कूल के आम रास्ते को ईंटों की दीवार और चिनाई करवाकर बंद किए जाने का मामला कलेक्टर की जनसुनवाई तक पहुंच गया है। स्कूल के अध्यक्ष एवं संचालक मुकुल श्रीवास ने बताया की सार्वजनिक रास्ते से अवैध अवरोध हटवाने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रास्ता बंद होने से स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों, स्कूल वाहनों और कॉलोनीवासियों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

दो परिवारों पर रास्ता बंद करने का आरोप

शिकायत में स्कूल संचालक ने संध्या राजपूत तथा सोनू जाटव, पुत्र रामस्वरूप जाटव के परिवारों पर सार्वजनिक रास्ते में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों परिवारों द्वारा रास्ते पर ईंटों की चिनाई करवाकर उसे पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है। इससे बच्चों और स्कूल वाहनों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं, आपात स्थिति में एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक वाहनों के पहुंचने में भी संकट खड़ा होने की आशंका जताई गई है।


मुकुल श्रीवास ने बताया कि कॉलोनीवासियों और अभिभावकों की सहमति से पंचनामा तैयार किया गया है, जिसमें रास्ता खुलवाने की मांग की गई है। उन्होंने कलेक्टर से राजस्व, पुलिस और नगरपालिका अमले को मौके पर भेजकर रास्ते की स्थिति की जांच कराने तथा यदि अवरोध अवैध पाया जाए तो उसे हटवाने के निर्देश जारी करने की मांग की है।


संबंधित खबरें