Press "Enter" to skip to content

रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की रेलवे स्टेशन रोड पर कमला हेरिटेज होटल के पास खुले सीवेज चेंबर ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क पर चेंबर खुला होने के कारण यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को लगातार खतरे के बीच आवागमन करना पड़ रहा है।

खुले चेंबर की वजह से कई वाहन उसमें फंस गए। अचानक चेंबर में पहिया चले जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, रात के समय पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन रोड शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल है और यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद खुले सीवेज चेंबर को बंद कराने की ओर जिम्मेदार विभाग का ध्यान नहीं है।

लोगों ने नगर पालिका और संबंधित विभाग से मांग की है कि खुले चेंबर को तत्काल बंद कराया जाए और सड़क की स्थिति को दुरुस्त किया जाए, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी से राहत मिल सके और किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!