Press "Enter" to skip to content

राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News

शिवपुरी। राशन वितरण में अनियमितता और ऑनलाइन पोर्टल पर अतिरिक्त आवंटन दिखाकर बैलेंस बढ़ाने तथा खाद्यान्न गायब करने की शिकायतों को लेकर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया है। दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच के निर्देश दिए हैं।

मामले की जांच के लिए कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवपुरी आनंद सिंह राजावत की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच दल गठित किया है। जांच दल में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जगदीप सिंह, जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन रवि शर्मा और जिला आपूर्ति कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 विपिन जैन को शामिल किया गया है।

तकनीकी जांच के साथ व्यवस्था सुधारने के सुझाव भी मांगे

जांच दल को राशन वितरण से जुड़े मामले के सभी तथ्यों की सूक्ष्म एवं तकनीकी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। दल को 15 दिवस के भीतर स्पष्ट अभिमत के साथ जांच प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

इसके साथ ही जांच दल यह भी सुझाव देगा कि जिले में पात्र हितग्राहियों को उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से राशन समय पर और सुचारू रूप से उपलब्ध हो सके। प्रशासन का उद्देश्य राशन वितरण व्यवस्था में सामने आ रही अनियमितताओं की जांच के साथ व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!