शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को गुजरात के अहमदाबाद से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस ने बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को परिजन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी घर से बिना बताए लापता हो गई है। शिकायत पर करैरा थाने में अपराध क्रमांक 552/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर नाबालिग बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बालिका की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने उसे अहमदाबाद, गुजरात से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।
पुलिस ने मामले में आरोपी गिल्ला उर्फ कमल सिंह परिहार पिता ठाकुरदास परिहार, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चौका, थाना करैरा को गिरफ्तार किया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 64(1), 64(2)(एम) बीएनएस तथा धारा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में करैरा थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद छावई, उपनिरीक्षक तेज सिंह गौड़, प्रधान आरक्षक डैनी कुमार, आरक्षक नीरज सिंह और महिला आरक्षक नीलम परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







Be First to Comment