शिवपुरी: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासीय कुटीर के निर्माण में मजदूरी करने वाले नरवर क्षेत्र के सिलरा निवासी पंजाब सिंह परिहार ने मजदूरी का भुगतान नहीं मिलने को लेकर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है।
पंजाब सिंह का आरोप है कि उसने अपनी कुटीर का निर्माण पूरा होने तक मजदूरी का काम किया, लेकिन उसे अब तक मजदूरी की राशि नहीं मिली। युवक के मुताबिक, सरपंच शिव कुमारी जाटव ने शिकायत नहीं करने और बाद में पैसे देने की बात कही थी, लेकिन भुगतान अब तक नहीं हुआ।
शिकायतकर्ता ने सचिव नरेश जाटव की मिलीभगत से कुटीर की करीब 22 हजार रुपए की मजदूरी राशि निकाल लिए जाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत आज जनसुनवाई में करते हुए युवक ने राशि की जांच कराकर उसे मजदूरी का भुगतान दिलाने की मांग की है।







Be First to Comment