Press "Enter" to skip to content

बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के ग्राम चक्क पंचायत नोहरीकलां में मुक्तिधाम की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई है। गांव में नीतू पत्नी शिशुपाल (लल्लू) कुशवाह और विधु पत्नी स्व. हरीलाल कुशवाह के निधन के बाद दोनों का अंतिम संस्कार बारिश के बीच करना पड़ा। मुक्तिधाम में बनी करीब 10×10 फीट की टीनशेड बीच से टूटी हुई है, जिसके कारण बारिश का पानी चिता तक पहुंचता रहा।

बारिश से बचाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को दोनों महिलाओं की चिताओं के ऊपर तिरपाल डालना पड़ा और इसी के नीचे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि मुक्तिधाम की स्थिति लंबे समय से खराब है। अंतिम संस्कार जैसी आवश्यक व्यवस्था के लिए भी लोगों को बारिश और खराब मौसम में परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच से मांग की है कि गांव में जल्द से जल्द व्यवस्थित और पक्के मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाए, ताकि किसी की मौत के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

ग्रामीणों ने कहा कि जीवन के बाद अंतिम विदाई भी सम्मानजनक तरीके से मिलना जरूरी है, लेकिन मौजूदा व्यवस्था में बारिश के दौरान अंतिम संस्कार करना भी मुश्किल हो गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!