Press "Enter" to skip to content

बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के ग्रामीण इलाकों में अंतिम संस्कार के लिए जरूरी सुविधाओं की कमी एक बार फिर सामने आई है। करैरा जनपद की ग्राम पंचायत जुझाई के हाथरस गांव में बारिश के बीच खुले में अंतिम संस्कार करना पड़ा। परिजनों ने बारिश से बचाने के लिए किराए का टेंट लगवाया और उसके ऊपर तिरपाल डालकर अंतिम संस्कार की व्यवस्था की।

हाथरस गांव में 90 वर्षीय रजिया लोधी पत्नी सुन्ना लोधी का निधन हुआ था। बारिश के बीच अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में यहां हर बार इसी तरह टेंट और तिरपाल की व्यवस्था करनी पड़ती है।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत जुझाई में दो मुक्तिधाम हैं, लेकिन हाथरस गांव में अब तक मुक्तिधाम का निर्माण नहीं हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए मौसम की मार झेलनी पड़ती है।

ग्राम पंचायत जुझाई की सरपंच अंगूरी जगदीश कोली ने बताया कि हाथरस गांव में मुक्तिधाम निर्माण के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध है, लेकिन जमीन पर कब्जा होने के कारण अब तक निर्माण नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि जल्द ही जमीन को कब्जे से मुक्त कराया जाएगा, जिसके बाद मुक्तिधाम निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!