Press "Enter" to skip to content

80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम टीला निवासी करीब 80 वर्षीय वृद्ध विधवा सावित्री दुबे ने अपनी जमीन धोखे से हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी और थाना प्रभारी करैरा को शिकायत दी है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि आरोपियों ने जमीन के कागजात के नाम पर उसे करैरा ले जाकर कई जगह अंगूठे लगवाए और बाद में उसकी भूमि की रजिस्ट्री करा दी।

शिकायत के अनुसार महिला की सर्वे नंबर 94 में 0.226667 हेक्टेयर भूमि है। आरोप है कि 21 मई 2025 की रात उसे यह कहकर करैरा ले जाया गया कि जमीन की कोठी का इलाज करवाना है। वहां एक वकील के चैंबर में उससे 8-10 जगह अंगूठे लगवाए गए। महिला का कहना है कि उसे दस्तावेज पढ़कर नहीं सुनाए गए और न ही वास्तविक जानकारी दी गई।

महिला के अनुसार बाद में पटवारी से जानकारी मिलने पर पता चला कि 22 मई 2025 को उसकी जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि करीब 45 लाख रुपये में सौदा तय होने के बावजूद रजिस्ट्री में मात्र 6,25,601 रुपये का मूल्य दर्शाया गया और महिला को कथित तौर पर एक भी रुपया नहीं मिला।

शिकायत में चार लोगों पर मिलीभगत और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके 11 अगस्त 2026 के आवेदन पर करैरा पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की और न ही जांच की। उसने SP से मामले में FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच, दस्तावेजों की जांच और जमीन वापस दिलाने अथवा कथित विक्रय मूल्य दिलाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!