शिवपुरी। बामौरकलां थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने उसे सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि, पुलिस के सामने नाबालिग ने बताया कि उसे कोई बहला-फुसलाकर लेकर नहीं गया था, बल्कि वह अपनी मर्जी से घूमने गई थी।
जानकारी के अनुसार 18 अगस्त को परिजन ने बामौरकलां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 अगस्त को उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 109/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर थाना बामौरकलां पुलिस टीम ने लगातार तलाश करते हुए नाबालिग को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसे कोई व्यक्ति लेकर नहीं गया था, बल्कि वह खुद अपनी मर्जी से घूमने के लिए गई थी। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।







Be First to Comment