शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र की भटनावर चौकी अंतर्गत भूराखेड़ी गांव निवासी 28 वर्षीय मातादीन जाटव पुत्र कल्लू जाटव अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मातादीन अपनी मां से मिलने जिला अस्पताल आया था। मुलाकात के बाद वह दोपहर करीब 12:30 बजे अपने गांव वापस जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में मातादीन घायल हो गया। सूचना मिलने पर 112 एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।







Be First to Comment