Press "Enter" to skip to content

निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले की पुलिस व्यवस्था में 22 अगस्त को बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने अलग-अलग आदेश जारी कर कुल 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इनमें 2 निरीक्षक, 12 उपनिरीक्षक, 11 साइबर प्रशिक्षण प्राप्त आरक्षक तथा बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। इसके अलावा साइबर, डीएसबी, सीसीटीएनएस और पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ कर्मचारियों को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।

12 उपनिरीक्षकों के तबादले

प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी आदेश में अजय चकली को मायापुर से कोलारस, अजय पटेल को मायापुर से पुलिस लाइन, भावना राठौड़ को कोतवाली से करैरा, राजकुमार चाहर को करैरा से भौंती, पुष्पेंद्र सिंह चौहान को करैरा से खनियाधाना, कमलाराम को बम्हारी से पुलिस लाइन, जगदीश भिलाला को सिरसौद से करैरा, सुनील सिंह को दिनारा से करैरा, जीतेन्द्र सिंह को हिम्मतपुर चौकी से बदरवास, दिलीप पाण्डेय को भौंती से करैरा, रामचंद्र भिलाला को लुकवासा चौकी से नरवर और मनोज सरयाम को नरवर से मायापुर पदस्थ किया गया है।

दो निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी

निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन से प्रभारी शिकायत शाखा बनाया गया है।

साइबर प्रशिक्षण प्राप्त 11 आरक्षकों की पदस्थापना

पुलिस मुख्यालय से साइबर संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त आरक्षकों को थानों में भेजा गया है। वर्षा पाल को सुभाषपुरा, पूनम यादव को कोलारस, कल्लो रघुवंशी को इंदार, दिनेश किरार को देहात, विकास धानुक को पिछोर, मनोज शर्मा को कोलारस, अजय शर्मा को बैराड़, अभिषेक रावत को नरवर, शिवम जाटव को करैरा, रविन्द्र सिंह को कोतवाली और धूल सिंह भील को खनियाधाना पदस्थ किया गया है।

41 प्रधान आरक्षक-आरक्षकों का स्थानांतरण

जारी सूची में प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को भी जिले के अलग-अलग थाना, चौकी एवं पुलिस लाइन में पदस्थ किया गया है। इनमें गजेन्द्र सिंह गुर्जर, यतेन्द्र बाघम, राम सिंह भिलाला, संतोष सिंह, भजनलाल शाक्य, योगेश सिंह, विपिन यादव, सुनील सिंह जादौन, महेश पटेलिया, महावीर गिरि गोस्वामी, प्रभजीत सिंह कंग, भोले सिंह राजावत, राजेश पाठक, नरेश कुमार शर्मा, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, देवेश जाटव, अनूप जाट, सुरेन्द्र कुमार, मलखान सिंह, आनंद शर्मा, आनंद भार्गव, शिववीर सिंह, बूजराज सिंह, शिवराज धाकड़, रणजीत सिंह, दुर्गाविजय रावत, विकास शिकरये, योगेन्द्र सिंह मल्होत्रा, मोनिका, सतीश धाकड़, विजय मीणा, रविन्द्र शर्मा, बजरांग सिंह, रवि सिंह, अरुण कुशवाह, लाखन सिंह बघेल, अनिल चतुर्वेदी, रिचा शर्मा, विकास दुबे, गिर्राज बघेल और रविन्द्र शाक्य शामिल हैं।

इन कर्मचारियों को नरवर, कोलारस, इंदार, बदरवास, मायापुर, अमोला, खनियाधाना, करैरा, भौती, पोहरी, यातायात, पिछोर, बैराड़, महिला थाना, पुलिस लाइन सहित विभिन्न स्थानों पर नई पदस्थापना दी गई है।

साइबर, डीएसबी और कंट्रोल रूम के 18 कर्मचारी पुलिस लाइन भेजे

एक अन्य आदेश में सीसीटीएनएस शाखा, डीसीबी/डीसीआरबी, डीएसबी शाखा और पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ 18 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजा गया है। इनमें शिवदयाल मांझी, मीनू गिल, यशवर्धन कुशवाह, विशाखा शर्मा, अरुण विश्वकर्मा, संतोष अवस्थी, अनीता रावत, सुरेन्द्र गंगवाल, रवि गोयल, सुरभि शर्मा, विशाल कुशवाह, पुष्पेन्द्र खरे, कंचन शर्मा, पूनम गिल, रोशनी शेखावत, सुनील जाट, माधुरी शाक्य और रितु शर्मा शामिल हैं।

पुलिस लाइन से थानों में भेजे गए 10 कर्मचारी

एक अन्य आदेश में 11 कर्मचारियों को पुलिस लाइन से विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेजा गया है। वर्षा पाल, पूनम यादव, कल्लो रघुवंशी, दिनेश किरार, विकास धानुक, मनोज शर्मा, अजय शर्मा, अभिषेक रावत, शिवम जाटव, रविन्द्र सिंह और धूल सिंह भील को अलग-अलग थानों में पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा सभी आदेशों में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के लिए रवाना किया जाए और आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!