Press "Enter" to skip to content

पोहरी में सांसद भारत सिंह कुशवाह से नगर पंचायत अध्यक्ष की सौजन्य भेंट / Shivpuri News

पोहरी। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रश्मि नेपाल वर्मा ने ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के सांसद भारत सिंह कुशवाह से उनके निज निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं फूल माला पहनाकर सांसद का स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, वरिष्ठ पार्षद पूरन कुशवाह, अध्यक्ष पति नेपाल वर्मा एवं भाजपा महामंत्री पप्पू सिठेले सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सांसद का स्वागत किया।

भेंट के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों को गति देने को लेकर चर्चा हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सांसद से मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा जताई। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने क्षेत्र के विकास और योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!