शिवपुरी। शहर के पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महल सराय निवासी राजेश सौलखिया ने साइबर सेल में शिकायत देकर बताया कि 21 अगस्त की दोपहर करीब 2:30 बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उससे पूछा कि क्या वह पुराने सिक्के बेचता है। राजेश ने कुछ पुराने सिक्के होने की बात कही, जिसके बाद सामने वाले ने फोन काट दिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, फोन कटने के बाद उसका WhatsApp हैक हो गया। अज्ञात व्यक्ति उसके WhatsApp अकाउंट से परिचितों और अन्य लोगों को कॉल एवं मैसेज कर कथित तौर पर रुपयों की मांग करने लगा। दोस्तों और परिचितों से जानकारी मिलने के बाद राजेश को मामले का पता चला। उसका कहना है कि WhatsApp काम नहीं कर रहा है और उसे आशंका है कि आरोपी उसके मोबाइल और अकाउंट का अन्य तरीके से भी दुरुपयोग कर सकता है।
राजेश ने 22 अगस्त को साइबर सेल में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और अपना WhatsApp दोबारा चालू करवाने की मांग की है।







Be First to Comment