शिवपुरी जिले के खनियांधाना में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में 20 अगस्त को खनियांधाना में आयोजित सभा के दौरान पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के कथित बयान का वीडियो सामने आया है। वीडियो में विधायक महिलाओं को लेकर कई गंभीर बातें कहते सुनाई दे रहे हैं।
विधायक ने कथित तौर पर कहा कि कुछ लोगों द्वारा महिलाओं को उनके आसपास भेजकर उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई लोग मोबाइल लेकर खड़े रहते हैं और उनके कुछ बोलने का इंतजार करते हैं, ताकि बाद में उन्हें फंसाया जा सके।
विधायक ने यह भी दावा किया कि एक महिला ने उन्हें बताया कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और उनके आसपास महिलाओं को पहुंचाया जाता है। उनके अनुसार, कुछ महिलाओं को यह कहकर भेजा जाता है कि जाकर विधायक से बातचीत करें या उन्हें पटाने की कोशिश करें।
प्रीतम लोधी ने कथित तौर पर कहा कि ऐसी महिलाओं के बारे में उन्हें पहले से जानकारी हो जाती है और उन्हें लगता है कि यह महिलाएं “शातिर दिमाग” की हैं।
विधायक के इस कथित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।







Be First to Comment