Press "Enter" to skip to content

पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। पोहरी क्षेत्र के ग्राम भदरौली निवासी मनोज बंजारा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार उनकी बेटियां पूजा और रिम्बी खेत के पास पानी लेने गई थीं, जहां जिहानसिंह पाल, उसके पिता गजनलाल पाल और परिवार की महिलाओं ने कथित तौर पर गाली-गलौज कर मारने के लिए दौड़ाया।

शिकायत में आरोप है कि बेटियों के भागने के बाद तारफेंसिंग में करंट प्रवाहित कर दिया गया, जिसकी चपेट में पूजा आ गई और उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया। पास के खेत में मौजूद ब्रजमोहन धाकड़ ने किसी तरह उसे करंट से छुड़ाया। पीड़ित पिता का कहना है कि घटना के बाद इलाज का खर्च देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में रुपये देने से इनकार कर दिया गया।

मनोज बंजारा ने आरोप लगाया कि इलाज के पैसे मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस थाना पोहरी सहित संबंधित अधिकारियों को आवेदन देने और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बावजूद FIR दर्ज नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने एसपी से न्याय और कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!