शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग अंर्तगत छर्च थाना क्षेत्र के श्यामपुरा गांव में 6 साल की बेटी शिवानी आदिवासी को कथित तौर पर पटककर उसकी हत्या करने का आरोपी पिता रामबरन आदिवासी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। पुलिस आरोपी को पुलिस वाहन से पोहरी न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान घमेला विलौआ तिराहे रास्ते में वह पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक रामबरन आदिवासी को छर्च थाना पुलिस ने अपनी 6 साल की बेटी शिवानी की मौत के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे पुलिस वाहन से पोहरी न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में मौका पाकर रामबरन पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी की तलाश में आसपास के इलाकों में सर्चिंग शुरू कर दी है। पुलिस उसकी संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां भी तलाश कर रही है। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पोहरी एसडीओपी आनंद राय ने बताया कि आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।







Be First to Comment