Press "Enter" to skip to content

बैराड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 8 से 10 लोगों को काटा; अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं / Shivpuri News

शिवपुरी के बैराड़ नगर में सोमवार को आवारा कुत्तों ने आतंक मचा दिया। अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों ने 8 से 10 लोगों को काटकर घायल कर दिया। तहसील कार्यालय के सामने, स्कूल जाते समय और सड़क से गुजर रहे लोगों को निशाना बनाया गया। एक युवक को चलती बाइक पर ही कुत्ते ने काट लिया। घायलों की भीड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां दो गंभीर घायलों पवन ओझा (20) और प्रयास प्रजापति (12) को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया।

परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज इंजेक्शन और जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कई लोगों को बाहर से अपने खर्च पर इंजेक्शन खरीदना पड़ा। अन्य घायलों में गजेंद्र यादव (26), आदित्य शिवहरे (11) और बलराम (40) सहित कई लोग शामिल हैं। बीएमओ डॉ. द्वारिका वर्मा ने भी माना कि घटना के समय स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं थे।

सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषेश्वर ने बताया कि जिले में फिलहाल एंटी रेबीज इंजेक्शन की आपूर्ति कम है और वेंडर को कई महीने पहले मांग भेजी जा चुकी है। घटना के बाद जिला अस्पताल से कुछ इंजेक्शन बैराड़ भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों के परिजनों ने बाहर से इंजेक्शन खरीदे हैं, उन्हें रोगी कल्याण समिति के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!